रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
हरदोई रविवार को नेहरू युवा केन्द्र, हरदोई के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेविका, भरखनी श्यामलता व पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक विकास कुमार के नेतृत्व में नेहरू युवा मण्डल पाली द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नगर के प्राचीनतम बाबा भूतनाथ मन्दिर प्रांगण पर साफ- सफाई कर कूड़े को कूड़ेदान में डालकर मन्दिर को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया। भूतपूर्व राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक, भरखनी विकास कुमार ने मन्दिर में आने वाले भक्तों से अपील करते हुए कहा कि मन्दिर न सिर्फ हमारी आस्था का प्रतीक है बल्कि सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति भी है अतः हमें स्वयं स्वच्छता की जिम्मेदारी के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर नेहरू युवामण्डल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ‘पी.के’., सौरभ, रंजीत, श्याम, दिव्या, अंकिता आदि युवा मण्डल सदस्य मौजूद रहे।

