आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा जन-सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित वार्डेनों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण

आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा जन-सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित वार्डेनों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण

लखनऊ (आर एल पाण्डेय)। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के चौथे बैच का समापन समारोह पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस ध्रुवकांत ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुआ। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा भी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश ध्रुवकांत ठाकुर (आईपीएस) ने स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त समस्त प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी.के. ठाकुर (आईपीएस) ने नागरिक सुरक्षा वार्डेन सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा जन-सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित वार्डेनों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन, सेवा-भाव एवं निरन्तर प्रशिक्षण के माध्यम से समाज सेवा हेतु तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।
जूनियर स्टाफ ऑफिसर सुमित मौर्य ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम स्वयंसेवकों के कौशल विकास के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने बताया कि लखनऊ सिविल डिफेंस के कुल 360 स्वयंसेवकों ने 90-90 के समूह में चार बैच में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दरमियान सभी स्वयंसेवकों को सिविल डिफेंस के साथ साथ अग्नि शमन, खोज एवं बचाव और प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत सीपीआर का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि किसी भी आपदा में स्वयंसेवक फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस ठाकुर ने इस अवसर पर लोहियानगर के डिप्टी डिविजनल वार्डेन डॉ पंकज वर्मा को आगरा एक्सप्रेस पर दुर्घटना ग्रस्त को प्राथमिक उपचार और सेक्टर वार्डेन विनय मौर्य को एक व्यक्ति को सीपीआर देकर जान बचाने के लिए मोमेंटो और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, एडीसी मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश कुमार, ममता रानी, रेखा पाण्डेय, मनोज कुमार, नफीस अहमद, अम्बेश दुबे, पंकज पंत, एमटीएस अजय गुप्ता, फैसल, समीक्षा, फरीद, राकेश, ऋतुराज रस्तोगी, डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला, नफ़ीस अहमद, सुनील यादव, सुनील कुमार तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, सुनील कुमार कर्मचंदानी, राजेंद्र श्रीवास्तव, अयाजुद्दीन सहित सैकड़ी वार्डन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *