आयोजित रूल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

अयोध्या। (अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर) देवकली प्रीमियम लीग द्वारा आयोजित रूल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बतौर मुख्य अतिथि फैजाबाद के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मैच खेल कर शुभारंभ किया।नाइन स्टार और हाहाकार टीम के बीच में फाइनल मैच हुआ, मैच बहुत संघर्षपूर्ण रहा, पहले नाइन स्टार ने खेलते हुए 58 रन बनाए ,जवाब में हाहाकार टीम ने 60 रन बनाकर मैच जीत लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दोनों टीमों की बधाई दिया और कहा आज आप छोटे से मैदान में खेल रहे हैं, लेकिन यही प्रेरणा और खेल का जज्बा आपको प्रदेश और देश में खेलने का मौका देगा, इसके लिए आपको निरंतर संघर्ष ,खेलने की बारीकी और बहुत कुछ सीखना होगा ,मुझे विश्वास है आप लोग बहुत आगे जाएंगे और अयोध्या का नाम रोशन करेंगे। विजई हाहाकार टीम के कप्तान दानिस को अवध जन शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतला पाठक, टंकल पाठक, शरद शुक्ला ,विक्की यादव ने शील्ड वा नगद पुरस्कार प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच प्रदीप रहे ,बेस्ट बॉलर का खिताब नितिन तिवारी को और बेस्ट बैट्समैनका खिताब गुड्डू के नाम रहा। कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर नितिन पांडे एवं विक्की पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख लोगों का सहयोग रहा जिसमें योगेश पाठक, राहुल गुप्ता ,मनीष श्रीवास्तव ,यीशु पाठक ,विश्वजीत पाठक ,विशाल पाठक, करुणकर पाठक, अजय पाठक ,सीनू पाठक ,सचिन कश्यप अनिल गुप्ता ,कल्लू , बिस्सन , सोनू, बृजेश, नितिन तिवारी, सुरेश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *