अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के तारुन बाजार में आयोजित सपा गोसाईगंज के अनुसूचित जागरूकता सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि, फ्री राशन आदि की लालच देकर पिछडो़ व दलितों की नौकरियों को छीनने का कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा आपने हकहकूक के लिये सपा सरकार बनाये। जिसमे सभी का भविष्य सुरक्षित रहेगा।इस मौके पर पूर्व विधायक अभय सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुये कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान को कुचलवाने वाला मंत्री सत्ता पर काबिज है। महगाई चरम पर है। गैस, तेल के दाम आसमान छू रहा है। परन्तु भाजपा सरकार गरीबो व किसानों की आय को दोगुनी करने का डिंडोर पीट रही है। उन्होंने कहा कि की उनके कार्यकाल में गरीबो मजलूमों के लिये घर के दरवाजे हमेशा खुले रहते थे। पूरा परिवार सभी के दुखसुख में हमेशा खड़ा रहता था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रसाद चौधरी संचालक सिया राम निषाद मुख्य सुनील भारती, रवि कोरी, गया प्रसाद यादव, भगवान बक्स सिंह, अमर सिंह, डॉक्टर सरिता सिंह, सिद्धार्थ सिंह, भारत वर्मा, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, मोहम्मद मोवीन, संतु राजभर, सुंदर कोरी, राजेश गौड़ सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

