आर सेटी अयोध्या में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन

*आर-सेटी, अयोध्या में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिलाई के प्रशिक्षण का उद्घाटन*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, अयोध्या मे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिलाई के प्रशिक्षण का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक श्री नीरज महावर, जिला उद्योग केंद्र से श्री कृष्ण कान्त सिंह एवं अमित शुक्ला उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। ज्ञात है कि यह प्रशिक्षण 6 दिन चलेगा जिसमें, प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई संबंधी विभिन्न गुण सिखाये जाएंगे।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक श्री अविनाश किशोर द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर संस्था के फैकल्टी श्री अजीत कुमार मौर्य, संजय यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *