आर0 आर0 ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में चल रहे वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2025 का बीता दूसरा दिन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एकेटीयू से संबद्ध बख्शी का तालाब स्थित आर०आर० ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, लखनऊ के वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2025 के दूसरे दिन में क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में एआई हन्टर्स बनाम सीएसई चतुर्थ वर्ष के बीच हुए मुकाबले में सीएसई चतुर्थ वर्ष ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया I सीएसई चतुर्थ वर्ष ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 4 विकेट खोकर 68 रन बनाए। जवाब में एआई हन्टर्स की टीम निर्धारित 06 ओवर में मात्र 54 रन बनाकर आलआउट हो गई I इस तरह सीएसई चतुर्थ वर्ष ने 14 रनों से जीत हासिल की I सीएसई चतुर्थ वर्ष की तरफ से रवि ने 30 रन बनाए व 4 विकेट लिए I रवि को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया I फुटबाल प्रतियोगिता आर० आर० टाइटन विजयी रही। आर० आर० टाइटन की तरफ से कृष्ण कुमार चौरसिया ने 2 गोल करके उत्कर्ष्ट प्रदर्शन किया।
अन्य प्रतियोगिताएं:-
1. कबड्डी बॉयज प्रतियोगिता में गोविन्द यादव की टीम विजयी रही।
2. कबड्डी गर्ल्स प्रतियोगिता में सौम्या व अम्बिका की टीम विजयी रही।
3. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के पहले राउंड में लवी यादव (आईटी प्रथम वर्ष), सुनैना (बायोटेक द्वितीय वर्ष), राजन कुमार प्रजापति (सीएसडी द्वितीय वर्ष) तथा पायल गुप्ता (आईटी प्रथम वर्ष) विजयी रहीं।
4. डॉट शूट प्रतियोगिता में नितेश यादव (सीएसई प्रथम वर्ष), सचिन पल (सीएसई प्रथम वर्ष) तथा अनुज मौर्या (आईटी तृतीय वर्ष) विजयी रहें।
5. पीपीटी प्रसेन्टेशन प्रतियोगिता में सबाहत अली (सिविल तृतीय वर्ष) और आदित्य मौर्या (एआईएमएल द्वितीय वर्ष) विजयी रहें।
6. डिबेट प्रतियोगिता में शिवम् पांडेय, तरुशी विश्वकर्मा और हुसैन अब्बास विजयी रहे।
7. खो-खो बॉयज में रंजीत पटेल की टीम विजयी रही।
8. स्केच प्रतियोगिता में निशा चौहान विजयी रहीं।
9. कंटेंट राइटिंग प्रतियोगिता में किरन गौतम विजयी रहीं।
10. एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में मेहर व् शाम्भवी विजयी रहीं।
11. लूडो प्रतियोगिता में अंकित मिश्रा, आर्यन मिश्रा, अंकित कुशवाहा व राजवीर विजयी रहे।
12. चेस प्रतियोगिता में शाहबाज हुसैन, सुहैल व अर्चित रहे।

