श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

7 मई – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

उमा राम सम हित जग माहीं ।
गुरु पितु मातु बंधु प्रभु नाहीं ।।
सुर नर मुनि सब कै यह रीती ।
स्वारथ लागि करहिं सब प्रीती।।
( किष्किंधाकांड 11/1)
राम राम 🙏🙏
श्री राम जी ने बालि का बध कर अंगद को युवराज व सुग्रीव को राजा बना दिया है । यह कहते हुए श्री शिव जी कहते हैं कि पार्वती! श्री राम जी जैसा हित करने वाला इस जगत में गुरु , माता पिता, बंधु , स्वामी कोई नहीं है । देवता , मनुष्य की यह रीति है कि ये सब स्वार्थ के लिए प्रेम करते हैं ।
श्री राम जी जैसा नि:स्वार्थ हित करने वाला जगत में कोई नहीं है। अतः अपना सबसे सच्चा हितैषी जानकर श्री राम सेवा में लगें और सतत श्री राम नाम का सुमिरन करते रहें श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम। जय सियाराम जय जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम।
राम राम जय राम राम राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *