*इंस्पायर मानक राष्ट्रीय प्रदर्शनी वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 की तिथि घोषित*
●12 से 14 अक्टूबर 2026 को भारत मण्डपम नई दिल्ली में आयोजित होगी राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शनी
●लखनऊ मण्डल से पांच प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
●शिक्षा निदेशक मध्यामिक का निर्देश जारी
●11 अक्टूबर 2026 की प्रातः 7 बजे नई दिल्ली पहुंचकर अपरान्ह 2 बजे तक पंजीकरण कराना अनिवार्य
●●लखनऊ मण्डल से ये पांच प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में लेंगे हिस्सा
●लखनऊ जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय शीतल पुरवा से कक्षा 8 के शोभित राज़,(2024-25)
●मोंटफोर्ट इण्टर कॉलेज महानगर लखनऊ से कक्षा 9 के अभिनंजय पाण्डेय (2023-24)
और
●सेठ एम आर जयपुरिया गोयल कैम्पस से कक्षा 10 की मान्या श्रीवास्तव (2024-25)
●सीतापुर जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरछाता से कक्षा 7 की राधा देवी (2024-25)
●उन्नाव जनपद के पी एम आवास विकास विद्यालय से कक्षा 6 के शिवम (2024-25)
को मिलेगा अवसर
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर मानक की वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के राष्ट्रीय प्रदर्शनी की तिथि घोषित हो गयी है
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक मध्यामिक प्रताप सिंह बघेल ने लखनऊ मण्डल से वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 की राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी से चयनित पांचों प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रदर्शनी में ससमय प्रतिभाग कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक भारत मण्डपम नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी जिसके लिए समस्त प्रतिभागियों को 11 अक्टूबर की प्रातः नई दिल्ली पहुंचकर अपरान्ह 2 बजे तक पंजीकरण कराना होगा
प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बालक प्रतिभागी के साथ टीम लीडर के रूप में एक पुरुष शिक्षक व बालिका प्रतिभागी के साथ एक महिला शिक्षिका को नॉमित किया जाएगा जिनके आवासीय व भोजन व्यवस्था केन्द्र सरकार द्वारा निःशुल्क की गई है,
●चयनित छात्र छात्रा के साथ अभिभावक को प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं है, यदि छात्र छात्रा के साथ कोई अभिभावक जाते हैं तो उनको अपने आवासीय स्थल व भोजन आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए 11 अक्टूबर की प्रातः 7 बजे नई दिल्ली रिपोर्ट करने के लिए छात्र छात्राओं के अग्रिम रेल टिकेट आरक्षित कराने के भी निर्देश प्राप्त हुए हैं
●लखनऊ मण्डल से वर्ष 2024-25 के इंस्पायर मानक राष्ट्रीय प्रदर्शनी के अन्तर्गत चयनितों के नाम कुल चार
1-शोभित राज़ लखनऊ
2-मान्या श्रीवास्तव लखनऊ
3-राधा देवी सीतापुर
4-शिवम उन्नाव
लखनऊ मण्डल से वर्ष 2023-24 के इंस्पायर मानक राष्ट्रीय प्रदर्शनी से चयनितों के नाम सिर्फ़ एक
1-अभिनंजय पाण्डेय लखनऊ
◆संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने अपने स्तर से भी लखनऊ,सीतापुर और उन्नाव जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रतिभागी छात्र छात्राओं के टीम लीडर नियुक्त करते हुए समय से राष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं

