*इण्टर के छात्र अरुण कुमार ने हासिल किया विद्यालय में प्रथम स्थान*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*पाली-(हरदोई)* माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ।जिसमें नगर पंचायत पाली के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में विज्ञान वर्ग में अध्ययन रत कक्षा 12 के छात्र अरूण कुमार पुत्र विनोद कुमार ग्राम जमालपुर ने विद्यालय में सर्वाधिक 441 अर्थात 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जानकारी के मुताबिक उक्त छात्र ने पाली नगर में सर्वाधिक अंक हासिल कर जीत का परचम लहराया। वहीं हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में कालेज की कक्षा 10 की छात्रा कोमल पुत्री रामानंद ग्राम सहजनपुर ने 90.5 प्रतिशत अंक तथा हसन फराज पुत्र मलिक मोहम्मद मजहर मोहल्ला मलिकाना ने 85.16 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की। व्यावसायिक वर्ग के आशुलिपि एवं टंकण ट्रेड की छात्रा शिवानी देवी ने 83.8प्रतिशत,छात्रा गोमती देवी ने 83.3 प्रतिशत तथा छात्रा चन्द्रप्रभा शर्मा ने 82.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ वीपी द्विवेदी ने नगर में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र अरुण कुमार को पुष्प माला पहनाकर और छात्र का मुंह मीठा कराकर बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ वेदप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की सफलता का श्रेय संबंधित कक्षा अध्यापक एवं विषय अध्यापक के कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ उनके माता पिता को जाता है। प्रधानाचार्य जी ने सभी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दी साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

