इनर व्हील क्लब ने किया करवा चौथ सेलिब्रेशन

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। चरन प्लाज़ा हजरतगंज में इनर व्हील क्लब लखनऊ वेस्ट की पदाधिकारियों एवं सदस्य महिलाओं ने करवा चौथ सेलिब्रेशन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न किया। इस मौके पर टपर वेयर की जनरल मैनेजर अनुसुइया दीक्षित, मैनेजर नीलम सिंह, नीलम अग्रवाल एवं सिद्धि दात्री सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीती सिंह, अखिल भारतीय मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, इनर व्हील लखनऊ वेस्ट की प्रेसिडेंट सुजाता तिवारी, इनर व्हील लखनऊ वेस्ट की सेक्रेटरी अनुसुइया दीक्षित, इनर व्हील लखनऊ वेस्ट की एडिटर रश्मि गौर ने हाथ के व्यंजन बनाकर स्टॉल लगाए।इनर व्हील लखनऊ वेस्ट की कोषाध्यक्ष मीनू शास्त्री, एजुकेटिव मेंबर उत्तरा भार्गव,अल्पना,नीता, प्रिया रानी सहित दर्जनों महिलाओं ने अपने अपने स्टॉल लगाए जिसमें आंवला से बनी चटनी अचार मुरब्बा सहित विभिन्न औषधीय वस्तुएं एवं पापड़ चिप्स सहित तमाम वस्तुएं बेची गई साथ ही गारमेंट के भी स्टॉल लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *