इनायत नगर पुलिस ने 4 बाइक चोरो को आधा दर्जन बाइक समेत किया गिरफ्तार
फोटो
अयोध्या।इनायत नगर पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा दर्जन से अधिक बाइक तथा दो खुली चेचिस बरामद किया।प्रभारी निरीक्षक थाना इनायत नगर राजेश सिंह ने बताया सोमवार को गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों की पहचान अनीस कुमार राजू पुत्र भागीरथ पासी निवासी ग्राम सोन वर्षा थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर,गंगा राम पुत्र गयाबक्श यादव निवासी लोधे का पुरवा मजरे धमथुवा थाना कुमारगंज,अजय पाण्डेय पुत्र शिव नरायन पाण्डेय निवासी ग्राम धमथुवा थाना कुमारगंज व विजेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ अतुल कुमार पाण्डेय पुत्र जगदीश प्रसाद पाण्डेय निवासी पूरे नरेश पाण्डेय का पुरवा मजरे रैया थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई।उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों को थाना क्षेत्र के पूरे पाठक का पुरवा भागीपुर ब्रह्म बाबा स्थान से गिरफ्तार किया। बताया कि इन आरोपियों के पास से आठ मोटर साईकिल व दो अदद मोटर साइकिल की खुली हुये चेचिस को बरामद किया।इन आरोपियों को गिरफ्तार करने मे अमर बहादुर सिंह थाना इनायतनगर,उ0नि0 आलोक कुमार सिंह थाना इनायतनगर की मुख्य भूमिका रही।

