इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह आयोजित 

इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह आयोजित

प्रयागराज। इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन, प्रयागराज का स्थापना दिवस समारोह आज हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद जैद की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव के अनुरोध पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के संस्थापक सदस्य एन.सी. गुप्ता द्वारा की गई।

कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बार के संस्थापक सदस्य के.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, आर.के. अग्रवाल, आगम प्रकाश सत्संगी एवं पुष्पराज शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए तथा बार एसोसिएशन की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों एवं संगठन की एकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एन.सी. गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को बार के गठन, उसके इतिहास एवं संगठन की विकास यात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *