इस्कॉन मंदिर में धूम-धाम से मनाया गया “राधा अष्टमी” महा महोत्सव

इस्कॉन मंदिर में धूम-धाम से मनाया गया “राधा अष्टमी” महा महोत्सव
लखनऊ:

*प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 19.09.2026 दिन शनिवार को राधाष्टमी महा महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया*

*राधाष्टमी महा महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रम निम्नवत रहे:-*
*कार्यक्रम:-*
*वैष्णव भजन प्रातः 11:00 बजे से*
*अभिषेक प्रातः 11:30 बजे*
*कथा 12:00 बजे*
*आरती दोपहर 12:30 बजे*
*प्रसादम (भण्डारा) दोपहर 02:00 बजे*

*मदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने राधा रानी का अभिषेक किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी l*

*श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी। मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ ने कथा मे बताया कि श्रीमती राधा रानी भगवान श्रीकृष्ण की अंतरंगा शक्ति है, इनके पिता का नाम वृषभानु एवं माता का नाम कीर्ति दा हैl श्रीमती राधा रानी महाराज वृषभानु जी को यनुना नदी मे ध्यान करते हुए 1000 पंखुड़ियों वाले कमल पुष्प मे मिली थीं l श्रीमती राधा रानी का भाव यह रहता है कि वह भक्ति में सबसे निम्न स्तर पर हैं और सभी उनसे श्रेष्ठ हैं, जबकि हम राधा रानी के माध्यम से ही भगवान श्रीकृष्ण की सेवा करते हैं l राधा जी की कृपा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति प्राप्त नहीं की जा सकती है l वृषभानु नंदिनी श्रीमती राधा रानी ने प्राकट्य से लेकर तब तक अपनी अपनी आँखों को बंद ही रखा ज़ब तक भगवान श्रीकृष्ण उनके समक्ष नहीं आये अर्थात उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किये l*

*आईoजीoएफ0 एवं संस्कारशाला के बच्चों द्वारा द्वारा सुन्दर नाट्य प्रस्तुतियों ने भक्तों का मन मोह लिया l*

*राधाष्टमी महा महोत्सव में लखनऊ एवं आस-पास के गणमान्य भक्त उपस्थित रहे l भक्तों ने दोपहर तक उपवास रखा, तत्पश्चात भोजन प्रसाद (भंडारा) का आनंद उठाया ।*

*धन्यवाद*

*निवेदक,*

*इस्कॉन मीडिया समूह*
*श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर, सेक्टर एफ सुशांत गोल्फ सिटी, सुलतानपुर रोड, लखनऊ*

*मीडिया प्रभारी*
*श्रवण सिंधु प्रभु जी 9956297014*
*रति वल्लभ दास 8808871111*
*प्रेमानन्द गोविन्द दास 8896347591*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *