इस्माइल, मानस, प्रिंस, अंशु शिष्ट व राजवीर बने जीत में नायक 

इस्माइल, मानस, प्रिंस, अंशु शिष्ट व राजवीर बने जीत में नायक

निर्वाणानंद अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रयागराज। एसए इंडोर क्रिकेट क्लब ने निर्वाणानंद अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में प्रयाग क्रिकेट क्लब को 152 रन से, डीएसए बी क्रिकेट क्लब ने सोनमती क्रिकेट क्लब को एक विकेट से, किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने गंगा डिग्री कॉलेज को दो रन से, फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से और देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।

भवम मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए एस ए इंडोर क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 281 रन ( मो. इस्माइल 104, अमृतानश यादव 49 नाबाद, हनी सिंह 38, प्रिंस सरोज 23 रन, अली हैदर 1/30 ) पर बनाए। जवाब में प्रयाग क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.4 ओवर में 129 रन ( अभिनन्दन सोनकर 43, नरहरी दीक्षित 21 रन, अंश सरोज 4/47, आयुष त्रिपाठी 3/26, हनी सिंह 2/00 ) पर सिमट गई।

डीएसए मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए सोनमती क्रिकेट क्लब की पूरी टीम तीस ओवर में महज 92 रन ( सनी यादव 21 रन, मानस भारती 6/13, मोहित पटेल 2/16, जन्मेजय त्रिपाठी व सुभाशु एक – एक विकेट ) पर बिखर गई। जवाब में डीएसए बी क्रिकेट क्लब ने डीएसए बी क्रिकेट क्लब की टीम ने 39.1 ओवर में 94 रन ( यश आनंद 24, तानिश केशरवानी 13 रन, प्रिंस 4/12, आकाश वैभव 2/24 ) पर बना लिए।

भानु प्रताप मैदान पर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाज करते हुए 40 ओवर में 168 रन ( शिवांक 55, आयुष 18 नाबाद, अंश यादव 18 रन, प्रत्युश 1/11, अंशु पटेल 1/16, प्रांजल यादव 1/22 ) पर बनाए। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज की टीम 33.2 ओवर में 166 रन ( अभिताब 52, अंशु पटेल 34 रन, शिवराज 4/15, शुभ 2/43 ) ही बना सकी।

फाफामऊ मैदान पर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाज करते हुए 37.5 ओवर में 157 रन ( समर 47, बॉबी पटेल 30 रन, जइल कुमार 4/21, लकी 2/25, आदर्श यादव 2/39, मो. नुज़ैफ़ 1/16 ) पर बनाए। जवाब में फाफामऊ क्रिकेट क्लब की टीम ने 39.4 ओवर में सात विकेट पर 158 रन ( राजवीर मौर्या 56, शिष्ट सिंह 54 रन, श्रेय कुमार सिंह 3/26, लोक सारंग 2/19 ) पर बना लिए।

दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दौलत हुसैन इंटर कॉलेज की पूरी टीम 22.4 ओवर में महज 43 रन ( माविया 10 रन, प्रशांत पाण्डेय 3/07, शिवा सिंह 2/04, आयुष सिंह 2/11, सार्थक शुक्ला व सजल मिश्रा एक – एक विकेट ) पर बिखर गई। जवाब में देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने 7.3 ओवर में दो विकेट खोकर 44 रन ( युवराज 32, अब्दुल बासित 1/02, आशान अहमद 1/22 ) पर बना लि

ए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *