मिल्कीपुर-अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय से मतदाता जागरूकता मशाल पदयात्रा निकाली गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को हैरिंग्टनगंज विकासखंड मुख्यालय से खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी विवेक शुक्ला, बाल विकास परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश एवं वीओपीआरडी अरविंद बाजपेई ने मशाल जलाकर पदयात्रा को रवाना किया। गाजे बाजे के साथ निकाली गयी मतदाता जागरूकता पदयात्रा मे वोट देना गर्व है, जनता का यह पर्व है, पहले मतदान, फिर जलपान जैसे नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी अनिशि मणि पाण्डेय ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि चुनाव एक पर्व जैसा है, हमें ईमानदार, कर्मठ जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए धर्म, जाति, समुदाय से ऊपर उठकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने एवं कराने के लिए आगे आने का आह्वान मतदाताओं से किया। पशु चिकित्सा अधिकारी हैरिंग्टनगज विवेक शुक्ला ने मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लेना चाहिए, और किसी के दबाव में आकर अपने मतदान का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
हैरिंग्टनगंज विकासखंड मुख्यालय से निकाली गई पदयात्रा में खंड शिक्षा अधिकारी हैरिंग्टनगंज शैलजा मिश्रा ने मतदाताओं से सातवें चरण के मतदान में खुलकर भाग लेने की अपील की। बीओ पीआरडी अरविंद बाजपेई ने जागरूकता रैली मे कहा कि हमें हरहाल मे मतदान करना चाहिए।उन्होंने आगामी 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में सौ फीसदी मतदान करने की अपील मतदाताओं से की।
ब्लॉक मुख्यालय से निकाली गयी मतदाता जागरूकता पदयात्रा ग्राम पंचायत पाराताजपुर, सेमरा होते हुए ग्राम पंचायत पलिया लोहानी चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। मतदाता जागरूकता पदयात्रा में मुख्य रूप से एडीओ को-आपरेटिव अवधेश वर्मा, जॉइंट वीडीओ विमलेश मोहन श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राकेश कुमार वर्मा, प्रदीप वर्मा, मायाराम वर्मा, देवेंद्र कुमार पांडे, मुकेश कुमार मौर्य, मनोज तिवारी, राम भवन वर्मा, विनोद कुमार, जय सिंह यादव, स्वयं सेवक स्काउट गाइड के बच्चों सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

