उत्तर प्रदेश के 11 राजकीय जिला पुस्तकालयों के पाठकों को मिलेगा आईआईटी कानपुर के साथी एप का साथ
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ.सहभागी शिक्षण संस्थान, लखनऊ में प्रदेश सरकार एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा तथा साथी आई.आई.टी. कानपुर के सहयोग से प्रदेश के 11 राजकीय जिला पुस्तकालयों और जनपद वाराणसी के 10 पंचायत पुस्तकालयों में साथी अध्यन केंद्रके प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया है। सचिव चन्द्र भूषण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर साथी अध्यन केंद्र परियोजना का उद्घाटन किया गया।यह परियोजना युवा पाठकों को प्रतियोगी परीक्षाओं और कैरियर संबंधित अध्ययन सामग्री तक सुलभ पहुँच प्रदान करने हेतु शुरू की गई है।
• प्रदेश सरकार की मंशा है कि सार्वजनिक पुस्तकालयों को तकनीकी उपकरणों जैसे इंटरनेट, कंप्यूटर, और डिजिटल अध्ययन सामग्री से सुसज्जित किया जाए ताकि युवा पाठकों को बेहतर और प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से छात्र UPSC, SSC, बैंकिंग, राज्य लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
• इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर युवा भी उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री का लाभ नि:शुल्क उठा सकेंगे, जिससे उनका शैक्षणिक विकास और करियर निर्माण सशक्त होगा। परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु पुस्तकालयाध्यक्षों, प्रभारियों एवं संबंधित कर्मियों को नियमित संवाद एवं समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
• माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव ने इस नई पहल को प्रदेश के युवा पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और सभी चयनित पुस्तकालयों को इसे सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने हेतु शुभकामनाएँ दी हैं।
• शान्त्वना तिवारी, विशेष कार्याधिकारी(पुस्तकालय) माध्यमिक शिक्षा विभाग उ0 प्र0 शासन ने परियोजना के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उमेश चन्द्र, विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ0 प्र0 शासन ने इस परियोजना को आर्थिक रूप से कमजोर युवाओ के लिये लाभप्रद बताया।
• कार्यक्रम में निरंजन प्रसाद, अनु सचिव, प्रेम चन्द्र, उप शिक्षा निदेशक, राहुल गर्ग, ईडी. टेक, निदेशक, साथी आई.आई.टी. कानपुर, प्राची गर्ग, ईडी. टेक, निदेशक, साथी आई.आई.टी. कानपुर व अन्य उपस्थित रहे।

