उत्तर प्रदेश पुलिस एवं राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के मध्य पुलिस कार्मिकों के प्रशिक्षण में सहयोग हेतु हुआ अनुबन्ध (MoU)

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के मध्य पुलिस कार्मिकों के प्रशिक्षण में सहयोग हेतु हुआ अनुबन्ध (MoU)

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय उ०प्र० गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण में सहयोग हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से पुलिस महानिदेशक उ०प्र० विजय कुमार एवं राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी (RRU) के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ० कल्पेश एच वांड्रा के मध्य आपसी अनुबन्ध (MoU) पर हस्ताक्षर किये गये।
उक्त MoU (मेमोरेण्डम ऑफ अण्डरस्टैंडिंग) के कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफेसर डॉ० कल्पेश एच वांड्रा एवं उ०प्र० पुलिस की ओर से रेणुका मिश्र पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय उ०प्र० के मध्य एक सम्बद्धता समझौता भी हस्ताक्षरित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, अपर पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित मेजर जनरल दीपक मेहरा, कीर्ति चक्र, AVSM, VSM (सेवानिवृत्त), कमांडर मनोज भट्ट (सेवानिवृत्त), RRU के संबद्धता और प्रमाणीकरण निदेशक, और नीरज कुमार, RRU के लखनऊ परिसर के निदेशक I/C उपस्थित रहे।
मेमोरेण्डम ऑफ अण्डरस्टैंडिंग में निम्नाकिंत बिन्दुओ पर सहयोग हेतु सहमति हुई।
ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के लिए सहयोग, वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं द्वारा उन्हें पढ़ाये जाने वाले विषय पर प्रशिक्षण के साथ राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से उसी विषय पर कोर्स किया जाना, केस स्टडी डेवलप करने के लिए सहयोग, साइबर क्राइम पर ट्रेनिंग,साइबर क्राइम लैब स्थापित करने में सहयोग, मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण का कार्यान्वयन,
ट्रेनिंग की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सहयोग,
पुलिस रिसर्च पर आदान प्रदान,
प्रशिक्षण और शिक्षा में समन्वय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *