उपजिलाधिकारी बीकापुर जनपद अयोध्या द्वारा जल्द ही दो पक्षों के गंभीर जमीनी विवाद को कराया जाएगा खत्म

उपजिलाधिकारी बीकापुर जनपद अयोध्या द्वारा जल्द ही दो पक्षों के गंभीर जमीनी विवाद को कराया जाएगा खत्म

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।उपजिलाधिकारी श्रेया बीकापुर तहसील जनपद अयोध्या को जमीनी विवाद को लेकर ऑनलाइन संदर्भ में निवेदन पत्र देते हुए श्री निवास पाण्डेय ग्राम बरांव थाना तरुण द्वारा अवगत कराया गया है कि श्रीनिवास पांडे पुत्र राम अभिलाष पांडे की जमीन को विपक्षी आशा देवी द्वारा फर्जी तरीके से कब्जा किया जा रहा है जिसमें विपक्ष को कई बार समझाने का प्रयास किया गया कि वह फर्जी तरीके से जमीन को कब्जा ना करें लेकिन विपक्ष मानने को तैयार नहीं है और मौका पड़ने पर गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो जाते है।उपजिलाधिकारी बीकापुर सुश्री श्रेया से प्रार्थी ने प्रकरण में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण का उचित निस्तारण करने को लेकर अधिकारी को निवेदन पत्र सौंपा है जिसमें अधिकारी सुश्री श्रेया द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आगामी रविवार तक टीम गठित कर निष्पक्ष जांच करवा कर निस्तारण करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *