एएलएस एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न 

एएलएस एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न

 

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

बरेली।

 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क एएलएस (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। इस सेवा का संचालन मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा विगत पांच वर्षों से किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था द्वारा एएलएस एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 से 27 अगस्त तक जिला अस्पताल, बरेली में किया गया।

 

बरेली सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह एवं एसीएमओ डॉ. पवन कपाही की अध्यक्षता में ईएमटी को मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करने तथा मरीजों की सुरक्षित देखभाल के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मेडकेयर 365 के प्रशिक्षक विकास पांडे ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान की।

 

सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किए गए पांच लोग

 

प्रशिक्षण शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह एवं एसीएमओ डॉ. पवन कपाही द्वारा सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए अरुण राठौड़(बरेली), इशरत अली(रामपुर ), अरविंद कुमार(बुदायूं), पंकज वर्मा (पीलीभीत) एवं नीतीश कुमार(शाहजहाँपुर)को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड के संचालक/प्रबंधक अनुराग कपूर, जिला प्रबंधक विश्व कीर्ति सहित संस्था के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य एएलएस एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत ईएमटी की दक्षता को और अधिक मजबूत करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *