एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शांता फाउंडेशन ने गोपी घाट पर किया पौधारोपण
जौनपुर, 18 जुलाई । पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ जौनपुर में चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शांता फाउंडेशन ने नगर के गोपी घाट पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 10 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

