एक बार फिर डॉ. कृष्ण गोपाल गुप्ता चुने गए ग्रापए के प्रांतीय महासचिव

एक बार फिर डॉ. कृष्ण गोपाल गुप्ता चुने गए ग्रापए के प्रांतीय महासचिव

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

हरदोई। संडीला निवासी हरदोई जनपद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ कृष्ण गोपाल गुप्ता को एक बार फिर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) का प्रांतीय महासचिव चुना गया। उल्लेखनीय है कि वे पिछले 25 वर्षों से लगातार एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव पद पर विराजमान है तथा पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

ज्ञातव्य है कि इस बार वाराणसी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। इस बार महेंद्र नाथ सिंह को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *