एचपीवी वैक्सीन का डीएम, सीडीओ व सीएमओ ने किया उद्घाटन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे,सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं सीएमओ डॉ देवेंद्र कुमार ने एचपीवी से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन का उद्घाटन किया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में इससे संक्रमण और उससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा टीकाकरण को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इस अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों एचपीवी से संक्रमण, इसके दुष्प्रभावों तथा टीकाकरण के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को वैक्सीन के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें निःशुल्क/सुलभ टीकाकरण की सुविधा प्रदान करने की जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका डॉ विभा कुमारी, डॉ आशा राम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ पी सी भारती , डी पी सिंह, डॉ सद्दाम खान, कौशलेंद्र सिंह, अर्बन कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

