एजीआई ग्रीनपैक ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में ₹1,000 करोड़ की एल्युमिनियम कैन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शिलान्यास
देश की उपासना ब्यूरो
हाथरस | 05 मई 2026: एजीआई ग्रीनपैक, एवं इंटीग्रेटेड पैकेजिंग प्रोडक्ट्स कंपनी एवं एजीआई ग्लासपैक पैरेंट कंपनी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में अपने अत्याधुनिक एल्युमिनियम बेवरेज कैन निर्माण संयंत्र का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है।
34 एकड़ में फैली इस ग्रीनफील्ड परियोजना में ₹1,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। यह संयंत्र वैश्विक मानकों के अनुरूप उन्नत, हाई-स्पीड कैन उत्पादन तकनीक से लैस होगा, जिसे दक्षता, सटीकता और स्केलेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। इस प्लांट के 2027 की पहली छमाही में संचालन शुरू करने की योजना प्रतिपादित है। प्रारंभिक चरण में यहां दो अत्याधुनिक उत्पादन लाइनें स्थापित की जाएंगी, जिनकी संयुक्त क्षमता 1.6 बिलियन कैन प्रति वर्ष होगी, जबकि शुरुआती उत्पादन 1.3 बिलियन कैन प्रति वर्ष लक्षित है।
प्रत्येक उत्पादन लाइन को भविष्य की जरूरतों के अनुसार अपग्रेड करने योग्य बनाया गया है, जिससे डिबॉटलनेकिंग और उन्नत नेकिंग तकनीक के जरिए प्रति लाइन 1 बिलियन कैन तक उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा। इस प्रकार कुल संभावित क्षमता 2 बिलियन कैन प्रति वर्ष से अधिक हो सकती है।
यह प्लांट विभिन्न प्रकार के एल्युमिनियम बेवरेज कैन—जैसे स्टैंडर्ड, स्लीक और स्लिम प्रोफाइल—का निर्माण करेगा, जिससे कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स, बीयर, एनर्जी ड्रिंक्स और रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थों सहित सभी श्रेणियों की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। मल्टी-फॉर्मेट क्षमता और अपग्रेडेबल संरचना कंपनी को बाजार की बदलती मांग के अनुसार अपने उत्पाद और क्षमता दोनों को बढ़ाने में सक्षम बनाएगी।
इस विकास पर टिप्पणी करते हुए, एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड के सीईओ श्री राजेश खोसला ने कहा,
“यह निवेश भारत की विकास यात्रा और घरेलू पैकेजिंग क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं पर हमारे गहरे विश्वास को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश में यह सुविधा विश्वस्तरीय और भविष्य के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह परियोजना न केवल हमारी उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल दक्षता को भी मजबूत करेगी, साथ ही मुरादाबाद के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।”
इस परियोजना के डिजाइन में सस्टेनेबिलिटी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। हाथरस स्थित यह प्लांट भारत की ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग में सर्वोच्च ‘प्लैटिनम’ स्तर हासिल करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। इसमें संसाधन दक्षता, ऊर्जा अनुकूलन और जिम्मेदार संचालन को हर स्तर पर शामिल किया गया है। एल्युमिनियम एक ऐसा मटेरियल है जो अनंत बार रीसायकल किया जा सकता है, जिससे यह पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग का एक महत्वपूर्ण विकल्प बनता है।
रणनीतिक रूप से स्थित यह संयंत्र उत्तर और मध्य भारत के प्रमुख उपभोक्ता बाजारों के करीब होगा, जिससे तेज डिलीवरी, कम लॉजिस्टिक्स लागत और बेहतर सेवा सुनिश्चित होगी। यह विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है जो ‘जस्ट-इन-टाइम’ सप्लाई मॉडल पर काम करते हैं। कंपनी की मौजूदा ग्लास कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ यह नया प्लांट मिलकर ग्राहकों को एकीकृत पैकेजिंग समाधान प्रदान करेगा।
भारत में वर्तमान में एल्युमिनियम बेवरेज कैन की घरेलू उत्पादन क्षमता लगभग 3.9 बिलियन कैन प्रति वर्ष है, जो प्रीमियमाइजेशन, शहरी खपत में वृद्धि और टिकाऊ पैकेजिंग की ओर बढ़ते रुझान के कारण तेज गति से बढ़ने की संभावना है। पैकेजिंग क्षेत्र में छह दशकों के अनुभव के साथ, एजीआई ग्रीनपैक इस तेजी से बढ़ते बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड के बारे में
एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड पैकेजिंग प्रोडक्ट्स कंपनी है और एजीआई ग्लासपैक की पैरेंट कंपनी है। कंपनी का पोर्टफोलियो कंटेनर और स्पेशलिटी ग्लास, PET बोतलें, एंटी-काउंटरफिटिंग सिक्योरिटी क्लोजर्स और अब एल्युमिनियम कैन तक फैला हुआ है। भारत में सात रणनीतिक रूप से स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के साथ, कंपनी 500 से अधिक वैश्विक संस्थागत ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है।

