एपीडा द्वारा जौनपुर से सिंगापुर और दुबई को मिश्रित सब्जियों के प्रथम निर्यात खेप का सफल प्रेषण

 

एपीडा द्वारा जौनपुर से सिंगापुर और दुबई को मिश्रित सब्जियों के प्रथम निर्यात खेप का सफल प्रेषण

 

एपीडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदेश सरकार के सहयोग से दिनांक 14 जून 2026 को जौनपुर से सिंगापुर के लिए मिश्रित सब्जियों की प्रथम निर्यात खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जौनपुर जनपद से इस प्रकार का पहला निर्यात है, जो क्षेत्र के कृषि निर्यात क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। निर्यात की गई इस खेप में कुल 1,050 किलोग्राम ताजी सब्जियां शामिल थीं, जिनमें कुंदरु, शिमला मिर्च, किलोग्राम भिंडी, मशरूम तथा हरी मिर्च सम्मिलित हैं। यह खेप सिंगापुर के लिए प्रेषित की गई। साथ ही 1400 किलोग्राम मिक्स सब्जियां दुबई के लिए रवाना की गई है।

फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में एपीडा के वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी केराकत, उप निदेशक उद्यान, जिला उद्यान अधिकारी, निर्यातक प्रतिनिधि तथा स्थानीय कृषक एवं उत्पादक समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती विनीता सुधांशु, महाप्रबंधक (फल एवं सब्जी), एपीडा ने कहा, “यह उपलब्धि किसानों, निर्यातकों, एपीडा तथा राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है। जौनपुर से सिंगापुर जैसे विकसित एवं गुणवत्ता-संवेदनशील बाजार में मिश्रित सब्जियों का निर्यात पूर्वांचल की कृषि क्षमता को दर्शाता है।”

इस अवसर पर डॉ. सी. बी. सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख, एपीडा ने कहा, “एपीडा पूर्वांचल को कृषि निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से कृषि उत्पादों का निर्यात नगण्य था, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसी हवाई अड्डे से 1,010 मीट्रिक टन से अधिक कृषि उत्पादों का निर्यात किया गया है। यह क्षेत्र में विकसित हो रहे कृषि निर्यात की स्थिति का मूल प्रमाण है।”

उपजिलाधिकारी केराकत, सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “जिला प्रशासन कृषि निर्यात को बढ़ावा देने हेतु अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा तथा निर्यात से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा।”

उप निदेशक उद्यान, श्री दिग्विजय ने कहा, “उद्यान विभाग एपीडा एवं स्थानीय निर्यातकों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर प्रगतिशील किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को निर्यात से जोड़ने का कार्य कर रहा है। साथ ही एफपीओ एवं किसानों को निर्यात गुणवत्ता के अनुरूप उत्पादन हेतु नियमित रूप से प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।”

जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा द्वारा अपिडा से अपेक्षा की गई कि अपिडा की तरफ से जनपद में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाए जिसमें निर्यात हेतु मानक तुड़ाई का तरीका एवं फसलों पर कब और कैसे दवा व रसायन का छिड़काव किया जाए इसकी जानकारी जनपद के प्रगतिशील कृषकों को उपलब्ध कराई जाए ताकि निर्यात की संभावनाए जनपद में और भी बढ़ाई जा सके तथा कृषकों को बिचौलिए से मुक्ति के साथ उचित दाम मिल सके।

निर्यातक प्रतिनिधि श्री अनिल गर्ग ने कहा, “हम जौनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से कृषि उत्पादों के नियमित निर्यात के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगामी समय में हम उत्पादों की विविधता बढ़ाने के साथ-साथ नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का प्रयास करेंगे, जिससे क्षेत्रीय किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सके।”

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान भारत से सिंगापुर को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात लगभग ₹2,300 करोड़ का रहा। यह दर्शाता है कि इस वैशविक संकट की घड़ी मे भारत के साथ साथ राज्य के कृषि निर्यात में वृद्धि की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं।

जौनपुर से मिश्रित सब्जियों की इस पहली निर्यात खेप का प्रेषण पूर्वांचल के किसानों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने तथा उत्तर प्रदेश को कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

————-

जौनपुर 14 जून, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

शासन के निर्देश के क्रम में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 के मध्य प्रवेश भर में व्यापक स्तर पर केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करते हुये “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” के मूल भाव के अनुरूप सादगी, अनुशासन, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुये प्रदेश के समस्त विकास खण्डो एवं नगरीय निकायों में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है।

जनपद के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित चौपाल एवं जनकल्याण मेलों में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को जागरूक करने हेतु स्टॉल लगाए गए।

विकास खंड सुजानगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभागीय अधिकारियों से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर माननीय विधायक डॉ0 आर. के. पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

माननीय विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने नंदिनी योजना को पशुपालकों एवं किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं किसानों की आय वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मेले में उपस्थित किसानों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज चिकित्सा विभाग द्वारा बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामु०/प्रा०स्वा०केन्द्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों के साथ-साथ नगरीय प्रा०स्वा०केन्द्रों, व जिलाधिकारी जौनपुर के कार्यालय में स्थापित प्रेक्ष्यागृह में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में लाभार्थी परक योजनाओं / उपलब्धि के बारे में आमजनमानस को बताया गया। हेल्थ कैम्प में मरीजों को दवाओं का वितरण, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, टी०बी० के मरीज, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकम, शूगर, बी०पी०, गर्भवती महिलाओं का ए०एन०सी० जांच, कुष्ठ के रोगियों, मोतियाबिन्द के मरीजों का चिन्हाकंन आदि का कार्य किया गया।

साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम करवाते हुये दिनांक 12 जून 2026 को कार्यालय में मा० सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह “प्रिंसू” को मुख्य अतिथि के तौर पर विभाग की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही समस्त सामु०स्वा० केन्द्रों में आशा एवं ए०एन०एम०, सी०एच०ओ० तथा समस्त स्वास्थ्य कर्मिकों के माध्यम से जनजागरूकता, विभागीय उपलब्धियों के बारे में आमजनमानस तक पहुंचाया गया।

————

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *