एमआईसी ए और रेलगांव क्लब को मिली जीत
सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज। एमआईसी ए ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को 25 रन और रेलगांव क्लब ने एएस हनुमानगंज क्लब को 98 रन से हराकर सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में एमआईसी ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन (अंश यादव 44, रेहान खान 37 नाबाद, रुद्र प्रताप 4/24, रजाउद्दीन 2/18, अमन द्विवेदी 1/14, निखिल सिंह यादव 1/14) बनाये।
जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम 19.1 ओवर में 117 रन (रजाउद्दीन 44, निखिल सिंह यादव 18, अंश यादव 2/10, नितीश कुमार 2/11, आरुष पाल 2/24, रिदान 2/32 और अल्तमश 1/19) पर सिमट गई।
अंश यादव को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक एलबी काला ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मुकाबले में रेलगांव क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन (शादान अब्बास रिजवी 65 नाबाद, सिद्धार्थ अग्रवाल 26, मोहम्मद अक्सम अली 22, मोहम्मद अशरफुल हक 14, सक्षम वर्मा 12 रन, सर्वत्र 1/16 और शिवेंद्र सिंह 1/22) विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस हनुमानगंज क्लब की टीम 15.2 ओवर में 68 रन (शिवेंद्र सिंह 25, मयंक यादव 17, शिवांश जायसवाल 12, हुजैफा हाद 3/13, श्लोक चतुवेर्दी 2/07, रेहान वजाहत 2/13, विघ्नेश 2/15) पर सिमट गई। शादान अब्बास रिजवी को आल इंडिया हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन शाहीन काजमी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दोनों मैच में राहुल सिंह और मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग की जबकि खुर्शीद अहमद राईन और शिशिर मेहरोत्रा ने स्कोरिं
ग की।

