एमएमडीपी किट का हुआ वितरण
फोटो
अयोध्या।शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में आशा बहुओं की की क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया।इस मौके पर जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी,मंजुला आनंद ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम लिंफोडीमा(फाइलेरिया) रोगियों को संवेदीकृत करते हुए एमएमडीपी किट का वितरण डॉ रवींद्र शुक्ला अधीक्षक की उपस्थिति में हुआ।इसी के साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त आशाओं को संवेदीकृत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ के द्वारा समस्त आशाओं को मलेरिया की जांच किट द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।इस अवसर पर राजेश कुमार, विवेक कुमार चौधरी मलेरिया इंस्पेक्टर अयोध्या, बीपीएम पवन कुमार, पीसीआई प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

