टाइनी टॉट्स स्कूल में मातृ दिवस समारोह का हुआ आयोजन

टाइनी टॉट्स स्कूल में मातृ दिवस समारोह का हुआ आयोजन

फोटो

अयोध्या।शुक्रवार टाइनी टॉट्स स्कूल में 8/05/26 को मातृ दिवस के अवसर पर एक रोचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ज्योति सिंह रहीं।विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।बच्चों एवं माताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या मुक्ति श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने माँ के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं नृत्य ने अभिभावकों का मन मोह लिया ।
मुख्य अतिथि ज्योति सिंह ने सभी माताओं को स्वयं को स्वस्थ रखने की विधि,विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान तथा आज की इस व्यस्त दिनचर्या में खुद को फिट रखने के अनेक रोचक तरीके बताए।साथ ही फिटनेस गुरू अनुकांक्षा मैम ने फिटनेस के विशेष उपयोगी सुझाव दिए।कार्यक्रम में माताओं के लिए रैम्प वाॅक एवं विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया,जिसमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित भी किया गया।स्कूल की निर्देशिका बिन्नी सिंह ने सभी माताओं को मातृ दिवस के इस विशेष अवसर की शुभकामनाएँ दी।स्कूल की प्रधानाचार्या मुक्ति श्रीवास्तव ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ का प्रेम, त्याग और समर्पण जीवन की सबसे अनमोल निधि है।अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *