*प्रेस विज्ञप्ति*
*एमएलसी पवन सिंह चौहान जी का व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत, बख्शी का तालाब, लखनऊ ।*
*व्यापारियों की सुविधा एवं बख्शी का तालाब के समग्र विकास सहयोग के लिए एमएलसी पवन सिंह चौहान जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन ।*
*व्यापारियों की सुविधा हेतु बख्शी का तालाब के समग्र विकास सहयोग पर एमएलसी पवन सिंह चौहान जी का भव्य स्वागत ।*
आज बख्शी का तालाब क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योग जगत से जुड़े सभी व्यापारीगणों द्वारा माननीय पवन सिंह चौहान जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह सम्मान समारोह क्षेत्र के विकास एवं जनहित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री वेद रतन सिंह चौहान, प्रदीप सिंह (मीडिया प्रभारी), कौशल पथ शुक्ल (उपाध्यक्ष), विनोद अवस्थी, महाराजा ईतेंद्र सिंह (महामंत्री), मनोज रावत जी (सभासद, महोना), मोनू रावत जी (सदस्य, व्यापार मंडल), कुंदन लोधी (सदस्य, व्यापार मंडल) तथा अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
व्यापारीगणों एवं स्थानीय नागरिकों ने बताया कि माननीय पवन सिंह चौहान जी के प्रयासों के कारण ही माननीय नितिन गडकरी जी की अनुमति से नेशनल हाईवे सीतापुर रोड पर दो महत्वपूर्ण डिवाइडर कट उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बख्शी का तालाब क्षेत्र की जनता एवं व्यापारियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त हुई है।
इन डिवाइडर कट्स के निर्माण से यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा लंबे समय से बनी हुई वाहन जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही क्षेत्र में अनावश्यक ट्रैफिक दबाव कम होने से वातावरण स्वच्छ हुआ है तथा प्रदूषण स्तर में भी कमी आई है।
माननीय पवन सिंह चौहान जी ने प्रत्येक व्यापारी के साथ समय बिताया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने व्यापारियों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा एवं सरकारी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, विशेषकर छोटे एवं गरीब व्यापारियों के लिए।
बख्शी का तालाब की जनता माननीय जनप्रतिनिधि नेता पवन सिंह चौहान, एमएलसी की इस जनहितकारी पहल का स्वागत करती है तथा आशा व्यक्त करती है कि भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु ऐसे सकारात्मक कदम निरंतर उठाए जाते रहेंगे।
*Press Release*
*Grand Welcome of MLC Pawan Singh Chauhan by Traders of Bakshi Ka Talab, Lucknow*
*Grand Welcome and Felicitation of MLC Pawan Singh Chauhan for the Convenience of Traders and the Overall Development of Bakshi Ka Talab.*
*A grand welcome to MLC Pawan Singh Chauhan for focusing on the overall development of Bakshi Ka Talab for the benefit and convenience of traders.*
Today, traders associated with reputed institutions and industries of the Bakshi Ka Talab region extended a grand welcome and felicitation to Hon’ble MLC Mr. Pawan Singh Chauhan. This felicitation ceremony was organized to express gratitude for his significant contributions towards regional development and public welfare.
The event was attended by Shri Ved Ratan Singh Chauhan (President, Joint Industry Trade Association), Pradeep Singh (Media Incharge), Kaushal Path Shukla (Vice President), Vinod Awasthi, Maharaja Etendra Singh (General Secretary), Manoj Rawat (Councillor, Mahona), Monu Rawat (Member, Trade Association), Kundan Lodhi (Member, Trade Association), along with other traders.
Traders and local residents stated that due to the efforts of Hon’ble Pawan Singh Chauhan, two important divider cuts were approved on National Highway Sitapur Road with the consent of Hon’ble Mr. Nitin Gadkari. This has greatly benefited the public and traders of the Bakshi Ka Talab area.
The construction of these divider cuts has significantly improved traffic management and provided major relief from long-standing traffic congestion. Additionally, reduced traffic pressure has contributed to a cleaner environment and lower pollution levels.
Hon’ble Pawan Singh Chauhan also interacted personally with traders, listened to their concerns, and assured them of better facilities, security, and government support, especially for small and underprivileged traders.
The people of Bakshi Ka Talab have welcomed this public-oriented initiative by their respected representative and expressed hope that such positive steps for overall regional development will continue in the future.

