एवरेस्ट प्लाई की अग्निरोधक FRP उत्पाद जागरूकता एवं ठेकेदार सम्मेलन संपन्न
रिपोर्ट : धनंजय विश्वकर्मा
मुंबई ब्यूरो चीफ
देश की उपासना समाचार पत्र
मुंबई। निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा, गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एवरेस्ट प्लाई द्वारा “एवरेस्ट अग्नि रोधक FRP उत्पाद जागरूकता एवं ठेकेदार सम्मेलन” का भव्य आयोजन होटल हेरिटेज, भायखला (पूर्व), मुंबई में किया गया। कार्यक्रम में मुंबई एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेकेदारों, बिल्डरों, आर्किटेक्ट्स तथा निर्माण उद्योग से जुड़े पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के विशेषज्ञों ने Everest Agni Rodhak FRP उत्पाद की विशेषताओं एवं उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपस्थित अतिथियों को उत्पाद की अग्निरोधक क्षमता, मजबूती, टिकाऊपन, जलरोधक गुणों तथा सुरक्षित एवं आधुनिक निर्माण कार्यों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अवगत कराया गया।
सम्मेलन में ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति, तकनीकी सत्र तथा प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने निर्माण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से चर्चा की। इस अवसर पर “एवरेस्ट जीवन रक्षक योजना” की भी जानकारी साझा की गई तथा इच्छुक प्रतिभागियों का पंजीकरण कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जी.एस. लखोटिया (मुख्य कंसल्टेंट), ब्रांच मैनेजर बाबूलाल विश्वकर्मा, टिम्बर वर्ल्ड शॉप के संचालक इरफान, अयान एवं आदिल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं एवरेस्ट प्लाई की ओर से रमाकांत श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, सतीश विश्वकर्मा, किशोर तलेकर, सूरज प्रभु एवं महादेव ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर लकी ड्रॉ एवं उपहार वितरण का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों में विशेष उत्साह का संचार किया। उपस्थित ठेकेदारों एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने इस पहल को ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं उद्योग हित में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एवरेस्ट प्लाई के प्रबंध निदेशक (MD) रमन गर्ग का निरंतर प्रयास रहता है कि ठेकेदार समुदाय को एक मंच पर जोड़कर रखा जाए तथा उनके व्यावसायिक विकास, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य किया जाए। कंपनी भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
7007117048

