एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

 

बाराबंकी। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने देवा थाने में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने थाने के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करने के साथ मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, रजिस्टरों की अद्यतन स्थिति और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनी जाए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर मो. आफताब आलम, क्षेत्राधिकारी सदर संगम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बाक्स

मारपीट के मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण

बाराबंकी। टिकैतनगर कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में मारपीट और राजस्व संबंधी करीब नौ शिकायतें सामने आईं। मारपीट से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता कराकर समस्या का निस्तारण किया गया। वहीं, राजस्व संबंधी शिकायतों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। राजस्व संबंधी शिकायतों में सोनापत्ति पत्नी राम अवतार निवासी कस्बा ईचौली, मोहल्ला मौलाना, निरोटीलाल निवासी बेलखारा, मोहम्मद रफीक निवासी खेतासराय, हरिश्चंद्र निवासी पानापुर और गोपीचंद शर्मा निवासी रेवड़ा सहित अन्य लोगों के मामले शामिल रहे। संबंधित मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सुखीपुर चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक राय साहब, अनिल दीवान, इंद्रजीत दीवान, कांस्टेबल प्रदीप शर्मा और महिला कांस्टेबल सहित शिकायतकर्ता मौजू

द रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *