कपड़ा व्यवसायी की दुकान में लगी भीषण आग

 

शाहगंज। नगर की सबसे व्यस्त बाजार गुप्ता गली स्थित कपड़ा कारोबारी सलमा क्लाथ स्टोर में देर रात आग लगने से पूरी दुकान जलकर तबाह हो गई। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताई जाती है। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के दो वाहन चार घंटे में आग पर काबू पा सके। मोहल्ले के लोग भी आग को काबू करने में मशक्कत करते रहे। बताते चलें कि चार वर्ष पूर्व भी इसी व्यापारी की दुकान में आगलगी की घटना में पूरी दुकान जलकर तबाह हो चुकी है।

आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत कोहडा गांव निवासी शकील अहमद व उनके भाई की गुप्ता गली में सलमा क्लाथ स्टोर और नईमा क्लाथ स्टोर के नाम से फर्म है। गुरुवार की शाम दोनों भाई दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात सवा बारह बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकालता देख इसकी जानकारी दुकान से मालिकों को देते हुए फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन बेहद सकरी गली में दोनों पटरियों पर अतिक्रमण के चलते काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर सकी। मोहल्ले के लोग भी आग बुझाने में मदद करते रहे। डेढ़ घंटे के बाद जिला मुख्यालय से पहुंचे दमकल के बड़े वाहन की टीम आग पर काबू कर सकी। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। तबतक दो मंजिला दुकान पूरी तरह से जलकर तबाह हो चुकी थी। घटना में पचास लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *