अयोध्या( संवाददाता) सुरेन्द्र कुमार! अयोध्या रामनगरी के पांचवे दीपोत्सव ने एक नया विश्वकीर्तिमान स्थापित किया है। 3 नवंबर बुधवार को रामपैड़ी के 32 घाटों पर 9 लाख और राम मंदिर में 51 हजार व एक लाख अयोध्या के प्राचीन मंदिर में 2.5 लाख दीपक जलाए गए। दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। दीपोत्सव में शिरकत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज बांटने वालों के साथ नहीं, एकता में पिरोने वालों का सहयोग करें। सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमने 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख दीप अयोध्या के मठ और मंदिरों में जगमगाए हैं। इससे भी बड़ी संख्या में दीप जगह-जगह जले हैं। अयोध्या अब एक नई सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनिया के अंदर गिनी जाएगी। दुनिया की कोई ताकत 2023 तक अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।बारह लाख दीयों को जलाने के लिए 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ। इसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं, रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीए जलाए गए। इस बार दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीयों को जलाया। वहीं खूबसूरती को मात दे रही लेजर लाइट इलेक्ट्रिक झालरों की सजावट को लोग देखते ही रहे। सरयू घाट, रामपैड़ी से लेकर हनुमानगढी, कनकभवन, कारसेवकपुरम की अनुपम छटा अतुलनीय रही। श्रद्धालुओं का जोश ही था कि हर ओर जय श्रीराम के नारे लगते रहे।बारह लाख दीयों को जलाने के लिए 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ। इसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्घ्जवलित किए गए। वहीं, रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीए जलाए गए। इस बार दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीयों को जलाया। वहीं खूबसूरती को मात दे रही इलेक्ट्रिक झालरों की सजावट को लोग देखते ही रहे। सरयू घाट, रामपैड़ी से लेकर हनुमानगढी, कनकभवन, कारसेवकपुरम की अनुपम छटा अतुलनीय रही। श्रद्धालुओं का जोश ही था कि हर ओर जय श्रीराम के नारे लगते रहे। इसके अलावा जनपद के विभिन्न विभागों में और लगभग 3 लाख दीप जलाये गये। आतिशबाजी हुई, लेजर शो हुआ एवं करोड़ों रुपयों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। यह कार्य मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में निम्नवत बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या में 661 करोड़ 11 लाख रू0 की लागत की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, इनमें 105 करोड़ रू0 की लागत से 26 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 556.11 करोड़ रू0 24 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से आगामी होली तक निशुल्क खाद्यान्न दिये जाने की घोषणा, योजना के तहत प्रदेश के 15 करोड़ जरूरतमंद लाभान्वित होंगे, प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा, संतों का सहयोग, जनता व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से वर्ष 2017 में आयोजित प्रथम दीपोत्सव ने आज भव्य और दिव्य रूप ग्रहण किया, यह एक सफल और विशिष्ट आयोजन बन चुका, दीपोत्सव महान उत्सव का क्षण, दिव्यता और भव्यता का प्रतीक, इस आयोजन में लोगों की भावनाएं जुड़ी है और उन भावनाओं की तेजी ने अयोध्या की तस्वीर को बदला, अयोध्या सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में पूरे विश्व पटल पर तेजी के साथ उभर रही, यह नगरी भविष्य में दुनिया भर के श्रद्वालुओं को आकर्षित करेगी, अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ साथ वाराणसी मेें काशी विश्वनाथ धाम, मिर्जापुर में मां विन्ध्यावासिनी धाम को तेजी से विकसित किया जा रहा, पूरे प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वय से 500 तीर्थ स्थलों के विकास का कार्य किया जा रहा, जिनमें से 300 तीर्थी स्थलों का विकास पूर्ण हो चुके, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है और लोगों की भावनाओं के अनुरूप मंदिर निर्माण कार्य प्रशस्त हुआ, भगवान श्रीराम ने समाज के सभी वर्गो को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।मंत्रोचार के साथ सरयू जी की आरती एवं पूजन किया, दीपोत्सव 2021 में राम की पैड़ी पर 9 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित कर गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। गिनीज बुक आफ अवार्ड की ओर से मुख्यमंत्री को इस कीर्तिमान का प्रमाण पत्र सौपा गया। राम की पैड़ी के अलावा, अयोध्या के नगर क्षेत्र में 3 लाख से अधिक दीये प्रज्जवलित, कुल मिलाकर 12 लाख से अधिक दीपों का प्रज्जवलन किया गया। राम की पैड़ी पर 3-डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रामायण पर आधारित भव्य लेजर शो का भव्य आयोजन। दिव्य व नयनाभिराम आतिशबाजी का भी लोगों ने आनन्द उठाया, भगवान श्रीराम ने सामाजिक एकता व समरसता का जो संदेश दिया। हम सभी को उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार से दुनिया के लोग भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जुड़ रहे। अयोध्या दुनिया की सबसे आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्यारम्भ किया गया। मंदिर निर्माण से हमारे संकल्प और धैर्य को विजय मिली। प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी दीपावली के दिन सभी घरों में दीप प्रज्जवलन और मिष्ठान वितरण के लिए सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कामना कि सभी के जीवन में उत्साह और उमंग का यह पर्व हमेशा आता रहे। दीपोत्सव भारत की गौरवशाली परम्परा का आयोजन है।

