कर-करेत्तर शत प्रतिशत वसूली की जाए- डीएम

गोरखपुर। जिलाधिकारी सभागार में डीएम विजय किरन आनंद ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली सत प्रतिशत करने का दिया निर्देश वसूली कार्यों में पीछे रहने वाले अधिकारियों को दिया चेतावनी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक में लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति न करने वाले अधिकारियों को शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने को कहा जनपद में आबकारी विभाग की शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिन स्थानों पर पुलिस टीम के सहयोग से कच्ची शराब बनने वाले स्थान को तहस-नहस कर दिया जाता है तो उसके बाद भी उन स्थानों पर कच्ची शराब कैसे बनाई जाती है उस पर ठोस कदम उठाते हुए स्थाई तौर पर कच्ची शराब बनाने वाले स्थानों को चिन्हित कर कार्यवाही करें जिससे कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारि पुनः कच्ची शराब बनाने की हिम्मत न जुटा पाएं तहसील द्वारा राजस्व वसूली को शत प्रतिशत अमीन के द्वारा कराया जाए किसी भी राजस्व बकायादार को किसी भी हालत में बख्शा ना जाए वाणिज्य कर मंडी कर स्टांप सहित समस्त करो को संबंधित विभाग अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वसूली कराएं समय पर वसूली न कराए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ऐसे लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा बैठक में एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *