कल्याण सिंह कैंसर संस्थान लखनऊ के बोर्ड सदस्य नामित
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। वरिष्ठ समाजसेवी दिलप्रीत सिंह विर्क ने कहा उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कल्याण सिंह कैंसर संस्थान लखनऊ के बोर्ड का सदस्य नामित किए जाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं मा० उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
मा० उपमुख्यमंत्री जी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गयी ज़िम्मेदारी का मैं पूर्ण सत्यनिष्ठा से निर्वहन कर विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा।

