कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन का कार्य अनवरत जारी रखा जाएगा:राज बहादुर सिंह
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड इम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा निगम मुख्यालय पर निगम कर्मियों की विभिन्न समस्याओं संबंधित 11 सूत्री मांगों के क्रम में अपने आंदोलन के द्वितीय चरण में धरना प्रदर्शन के साथ कार्य बहिष्कार किया गया।
इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश राज्य निगम कर्मचारी महासंघ , अन्य निगमों जैसे राज्य सेतु निगम, समाज कल्याण इत्यादि तथा निगम के विभिन्न संघो जैसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन , कर्मचारी संघर्ष मोर्चा तथा अन्य संगठनों द्वारा भी समर्थन एवं सहयोग प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम मे निगम के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा संपूर्ण कार्य बहिष्कार स्वेच्छा से किया गया।
संगठन के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने यह अवगत कराया कि कर्मचारियों की समस्त मांगे माने जाने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा तथा इसी क्रम में कल दिनांक 18.10.2023 को भी कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन का कार्य अनवरत जारी रखा जाएगा।

