कुत्ते को खाना खिलाने पर विवाद, 9वीं क्लास की छात्रा संग हाथापाई

कुत्ते को खाना खिलाने पर विवाद, 9वीं क्लास की छात्रा संग हाथापाई
दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
नई दिल्ली: ज्योति नगर इलाके में एक डॉग को खाना खिलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने नौवीं क्लास की स्टूडेंट के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद स्टूडेंट और उसकी मां को धमकी भी दी गई। लड़की की शिकायत पर जीटीबी अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने 29 अप्रैल को मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 साल की प्रिया शाह कौशिक अपने परिवार के साथ ईस्ट ऑफ लोनी रोड स्थित डीडीए एमआईजी फ्लैट में रहती हैं। प्रिया का कहना है कि इलाके में कपड़े प्रेस करने वाले एक शख्स की टेबल के नीचे एक डॉग रहता है। स्टूडेंट के मुताबिक, 25 अप्रैल की दोपहर वह उसको खाना देने गई थी। वह खाना खत्म होने का इंतजार कर रही थी ताकि डिब्बा वापस ले सके। तभी पड़ोस में रहने वाला गौरव तोमर अपने पिता देवेंद्र तोमर और मां के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि तीनों खाना खिलाने का विरोध करने लगे। जब स्टूडेंट वहां से नहीं हटी तो गौरव की मां ने उसका हाथ पकड़कर बदतमीजी की और फिर धक्का दे दिया। इससे स्टूडेंट को चोट लग गई। स्टूडेंट का कहना है कि वह डरकर घर चली, गई लेकिन आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर उसे और उसकी मां को धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *