अब नोएडा विकास प्राधिकरण खुद भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनाएगा :-

नोएडा: दिल्ली से लगे हुए नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे बनने वाली साढ़े पांच किलोमीटर की सड़क को अब नोएडा विकास प्राधिकरण ने खुद बनाने का फैसला लिया है, विकास प्राधिकरण अब इस सड़क का प्रस्ताव तैयार कर रहा है और इस प्रस्ताव को जनवरी माह में बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा| बोर्ड से मंजूरी मिलते के साथ ही रोड बनाने की प्रक्रिया को विकास प्राधिकरण की तरफ से तेजी से चालू किया जाएगा| अनुबंध के तहत यह काम मूल रूप से यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेसन लिमिटेड (UPSBCL) को सौंपा गया था| यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन से नोएडा प्राधिकरण को एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें एजेंसी ने स्पष्ट कहा है कि बकाया भुगतान न होने पर भंगेल एलिवेटेड कॉरिडोर रोड के नीचे की सड़क सहित शेष काम नहीं किया जाएगा| प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बकाया धनराशि लगभग 150 करोड़ रुपए है, इसलिए नोएडा विकास प्राधिकरण ने खुद सड़क निर्माण का निर्णय लिया है, और निर्माण एजेंसी की ईएमडी जप्त करने की तैयारी कर रही है| निर्माण एजेंसी यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन की ओर से मिले पत्र की नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पुष्टि की गई है, प्राधिकरण की तरफ से कहा गया है कि यदि एजेंसी काम करने में असमर्थ रहती है तो नोएडा प्राधिकरण प्रस्ताव पास होने के बाद खुद भंगेल एलिवेटेड कॉरिडोर रोड के नीचे की सड़क बनवाएगा, जहां सड़क की जर्जर हालत की वजह से रोजाना सैकड़ो लोग परेशान हो रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *