केनरा बैंक अंचल कार्यालय में एक असाधारण छोटी सी लड़की मिस आराध्या अग्रवाल ने दिखाए अपने करतब
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। केनरा बैंक अंचल कार्यालय में एक असाधारण छोटी सी लड़की मिस आराध्या अग्रवाल जो मात्र 11 वर्ष की है और कक्षा आठ में पढ़ती है वह सुपर ब्रेन गर्ल के नाम से जानी जाती है। उसने बैंक में आने से पहले प्रदेश के कई शहरों में अपना शो किया है। उसकी आंखों में काले रंग की पट्टी बांधने के बावजूद वह किताब पढ़ सकती है, सामने खड़े व्यक्ति के बारे में बता सकती है,
आपके पर्स में रखे नोट का मूल्य और उसे पर प्रिंटेड सीरियल नंबर भी बता देती है, नंगे पैर से भी किताब को ऊपर से पढ़ लेती है और सूंघकर भी लोगों को पहचान लेती है। बैंक में 15 लोगों में से एक लड़की का केवल हाथ छूकर और सूंघ और फिर स्थान बदलने के बावजूद उसने उसको खोज लिया। बिना देखे वह साइकिल भी चलाने में सक्षम है। उसका कहना है कि यह सुपर ब्रेन जापानी विद्या है जिसमें आपके दाहिने ब्रेन के हिस्से का प्रयोग होता है जबकि सामान्य आदमी का बायां ब्रेन काम करता है। आज के इस प्रोग्राम में अंचल कार्यालय क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ प्रथम और द्वितीय के सभी कर्मचारी सम्मिलित हुए। लखनऊ अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल उपमहाप्रबंधक संजय कुमार,लोकनाथ एवं अमित अस्थाना और सहायक महाप्रबंधक मनीष कुमार एवं वेद प्रकाश जी उपस्थित रहे। सभी लोग उस बच्ची का करतब देखकर काफी हदप्रद रहे।
सर्व मित्र भट्ट
वरिष्ठ प्रबंधक
केनरा बैंक
अंचल कार्यालय लखनऊ ने उक्त जानकारी दी।

