कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

बक्शा में अज्ञात वाहन ने कुचला, पुलिस जांच में जुटी

 

 

जौनपुर, 06 जून । यूपी के जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कोचिंग जा रही एक हाईस्कूल छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरीकला गांव निवासी रामप्रसाद गौतम की पुत्री रौनक गौतम (17 ) के रूप में हुई है। रौनक अपने ननिहाल दक्षिणपट्टी गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे धनियांमऊ स्थित कोचिंग संस्थान जाने के लिए निकली थी कि नेशनल हाईवे-731 पर श्रीनारायण सिन्हा इंटर कॉलेज, सरायहरखू के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए तथा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजन शव को घर ले गए।। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *