अयोध्या।(डा. आलोक श्रीवास्तव अयोध्या संवाददाता)अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा परिचर्चा व सम्मान समारोह शाने अवध सभागार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रोमा अरोड़ा प्राचार्य मचूना डिग्री कालेज अयोध्या ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस मौके पर पर मुख्य अतिथि को ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक भज्जा, कार्यक्रम की संयोजक व ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग, रीता गुप्ता, आशीष कौर, सुचिता भल्ला, आरती शुक्ला, शशि रावत ने माल्यार्पण करके व शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि डॉ. रोमा अरोड़ा प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि इतिहास गवाह है कि नारी ने हमेशा से परिवार का संचालन का उत्तरदायित्व सम्भालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

