क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में पौधों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में पौधों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में पौधों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आज इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री योगेंद्र सचान और विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता संतोष शर्मा मौजूद रहे प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पौधों को शामिल किया गया। प्रदर्शनी के आयोजन में कक्षा 9 की छात्र-छात्राएं काजल पांडे भूमि बोरा सौम्या प्राची वर्षा अभिषेक शुक्ला निखिल पियूष शिवा एवं कक्षा 11 की छात्र-छात्राएं हर्षिता आदित्य प्रियंका साहिल समीर सत्यम ने विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र सचान को पौधों के बारे में विस्तार में जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों को प्रदर्शित किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र कैक्टस शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *