क्षेत्रीय सचिव बनने पर प्रदीप पटेल का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर

क्षेत्रीय सचिव बनने पर प्रदीप पटेल का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर

जौनपुर।रामनगर क्षेत्र के महेवा गांव निवासी सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप पटेल को अपना दल (एस) का क्षेत्रीय सचिव, वाराणसी परिक्षेत्र नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव प्रदीप पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का पूरी लगन और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा वाराणसी परिक्षेत्र में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदीप पटेल के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।बधाई देने वालो में मड़ियाहूं विधायक डॉ आर के पटेल, रिंकु संजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, लल्लन पटेल सहित अन्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *