गोण्डा में 17 सदस्यों ने सैनिकों के एक मात्र राष्ट्रवादी एवं समाजसेवी संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद में बने सदस्य

गोण्डा में 17 सदस्यों ने सैनिकों के एक मात्र राष्ट्रवादी एवं समाजसेवी संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद में बने सदस्य

ब्यूरो चीफ़ देश की उपासना

लखनऊ:दिनांक 09.08.26 रविवार को अवधप्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, अवध प्रान्त महासचिव सूबेदार मेजर बी. एल. वर्मा, लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंटऑफिसर ललित मोहन पंत एवं लखनऊ जिला सहसचिव चीफ पैटी ऑफिसर घनश्याम केसरी जी की प्रेजेंस में जिला गोण्डा में 16+1=17 सदस्यों ने सैनिकों के एक मात्र राष्ट्रवादी एवं समाजसेवी संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की सदस्यता ली एवं इस संगठन के प्रति दिल से अपनी आस्था एवं निष्ठा जताई.मीटिंग की शुरुवात आपसी परिचय, पुष्पांजलि, संगठन गीत, संगठन का परिचय एवं इसकी आवश्यकता, संगठन के कार्यक्रम, आगे होनी वाली AGM आदि आदि के बारे में वक्तव्यों के साथ हुआ जिसका सभी उपस्थित महानुभावों ने करतलध्वनि व गगनभेदी जयकारों के साथ स्वागत किया. अवधप्रान्त अध्यक्ष कर्नल तोमर साहब का सम्बोधन, उनके संगठन के प्रति लगाव व विचार बहुत प्रेरणादायक रहे. इसी क्रम में अवध प्रान्त महासचिव वर्मा साहब का सम्बोधन, लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत जी का सम्बोधन व मीटिंग का संचालन, तथा CPO घनश्याम केसरी जी का वक्तव्य काबिले तारीफ़ रहा.गोंडा जिले की नवनियुक्त कार्यकारिणि के अध्यक्ष सूबेदार मेजर शत्रुहन मौर्या जी की व्यवस्था, उनके विचार (भाषण )अति उत्तम व प्रसंसनीय रहे. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने बहुमूल्य विचार रक्खे एवं हमारे राष्ट्रवादी संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रति अपने निष्ठा व आस्था जताई.बलरामपुर के जिला अध्यक्ष कैप्टन साहब के योगदान की उपस्थित सभी सदस्यों ने दिल से प्रशंसा की. बहराइच एवं श्रावस्ती से आये सदस्यों का भी सभी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. जय हिन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *