गोरखपुर खंजनी ब्यूरो रवि कुमार:गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल में खजनी का होनहार छात्र आर्यन वर्मा ने नीट की परिक्षा पास कर सम्मान बढ़ाया है। छात्र की सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर आशुतोष मैरेज हाल के प्रांगण हाल में सम्मानित किया।
गोरखपुर जनपद के खजनी कस्बे में स्वर्णकार राजेश कुमार का बेटा खजनी का नही जनपद के नाम रोशन किया । खजनी का होनहार छात्र आर्यन बर्मा 98.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा पास किया है । विकास खंड खजनी के खुटभार निवासी आर्यन वर्मा पुत्र राजेश वर्मा ने नीट की परीक्षा में 98.89 प्रतिशत अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुरू से ही मेधावी रहे आर्यन वर्मा ने प्रारम्भिक शिक्षा जहां गांव में रहकर प्राप्त की थी। हाई स्कूल लिटिल फ्लावर गीडा से पास किया । बारहवीं कक्षा पास के बाद नीट के तैयारी में लग गए । कोरोना के दंश के बीच कोटा में रहकर तैयारी किया ।
आज खजनी के होनहार छात्र के सफलता पर खजनी के स्वर्णकार व्यापारी रामजी बर्मा , वरिष्ठ अधिवक्ता महेश दूबे इंस्पेक्टर खजनी सन्तोष कुमार सिंह , उपनिरिक्ष अरविंद कुमार राय , व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव , प्रधान खुटभार अरविंद जायसवाल , अनिल बर्मा , सहित कस्बे के सभी ब्यापार मंडल होनहार छात्र को समानित कर माल्यर्पण किए ।
कार्यक्रम में, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, स्वर्ण व्यापार खजनी अध्यक्ष रामबृक्ष वर्मा , विजय भारतीया, सहित खजनी के सर्वाधिक व्यापारी मौजूद रहे ।

