खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर सर्राफा की दुकान से गहनों की लूट करनें वाली महिला व उसका साथी गिरफ्तार

खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर सर्राफा की दुकान से गहनों की लूट करनें वाली महिला व उसका साथी गिरफ्तार

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या। थाना रुदौली क्षेत्र के ज्वेलर्स की दुकान से खिलौने की पिस्टल दिखाकर गहनों की लूट करने वाली महिला व उसके दूसरे साथी को पुलिस ने कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया।पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किया।इस संबंध में पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जानकारी दिया पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि थाना रुदौली कस्बा के कोठी बाजार स्थित अग्रवाल परिसर में महेश ज्वेलर्स
के यहां गुरुवार को करीब 12:30 बजे दोपहर एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के बहाने आयी थी और हार व चैन पसन्द कर रही थी।उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई।दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाने की घटना हुई थी।घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। बताया कि आपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल खुलासा हुआ।बताया कि घटना करने वाली नकाबपोश महिला व उसके साथी राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी पूरे प्रान नेवरा थाना मवई को चोरी के आभूषण, व मोटरसाइकिल चालक उसके साथी को घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। इस घटना का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य निरीक्षक संतोष यादव, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चौकी प्रभारी किला उप निरीक्षक दयाराम, महिला उप निरीक्षक स्तुति गुप्ता, सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *