खैराबाद में 1100 कन्याओं का भव्य भोज, मां गौरी देवी मंदिर में उमड़ी आस्था
– नगर पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार किया कन्या पूजन, उपहार भेंटकर लिया आशीर्वाद
फोटो-02
सीतापुर। महानवमी के पावन अवसर पर खैराबाद के मोहल्ला भूलनपुर स्थित प्राचीन मां गौरी देवी मंदिर में 1100 कन्याओं का भव्य भोज कराया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता और अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से कन्या पूजन किया। कन्याओंको श्रद्धापूर्वक भोजन कराने के बाद उपहार भेंट किए गए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां गौरी देवी के दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज राणा, वीरेंद्र मिश्रा बच्चन, गौरव अग्रवाल, संदीप गुप्ता, दीपक सिंह, अर्पित सिंह, दिलीप गुप्ता सहित मंदिर कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद र
हे।

