गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर सवायजपुर तहसील सभागार में पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई बैठक का हुआ आयोजन

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर सवायजपुर तहसील सभागार में पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई बैठक का हुआ आयोजन

पत्रकार जनार्दन श्रीवास्तव

हरदोई

सवायजपुर तहसील सभागार में गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई ने की।
शनिवार को सवायजपुर तहसील सभागार में जिले से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय किसानों को बुलाया गया था। आए हुए किसानों से आपत्तियां मांगी गईं। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों सहित सवायजपुर एसडीएम राकेश सिंह, शाहाबाद एसडीएम सौरभ दुबे व बिलग्राम के एसडीएम, जिला वन अधिकारी, यूपीडा के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आए हुए किसानों से आपत्तियां मांगी गईं पर किसी भी किसान अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। जिले से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे के क्रियान्वयन में अब और गति आएगी। सवायजपुर एसडीएम राकेश सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे सवायजपुर तहसील क्षेत्र के गांव से होकर गुजरेगा और जिले की बिलग्राम तहसील क्षेत्र के भी कई गांवों से होकर गुजरेगा जिसको लेकर किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। शनिवार को उपरोक्त बैठक में आपत्तियां मांगी गई थी लेकिन किसी भी किसान या अन्य व्यक्ति द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के क्रियान्वयन में गति आएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय किसानों की अगुवाई पछोहा के भाजपा नेता श्याम सिंह लुधियापुर ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *