गर्मी के मौसम मे लोगो को नहीं मिल पा रही पर्याप्त जलापूर्ति, मामले की शिकायत हुई जिला प्रशासन से

गर्मी के मौसम मे लोगो को नहीं मिल पा रही पर्याप्त जलापूर्ति, मामले की शिकायत हुई जिला प्रशासन से

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता )

अयोध्या।जिले के गोसाईगंज कस्बा अंतर्गत वार्ड नं0-10 के अंसार नगर मोहल्ला स्थित डॉ0 बनारसी गली मे जलकल विभाग द्वारा बिछाई गई पतली पाइप लाइन मोहल्ले वासियो के लिए समस्या पैदा करती जा रही है। जिसके कारण जलापूर्ति के समय लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।जिसकी लिखित शिकायत वार्ड निवासी इकबाल हुसैन,इरफान अहमद,अहमद हसन,इरशाद अहमद,मो0 आलम,रेशमा खातून,परवेज अहमद,मो0 इस्माइल,मुनीमा परवीन, अशफाक हुसैन,दीपचंद,निसार अहमद सहित अन्य ने पंचायत प्रशासन को पत्र देकर की है।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इकबाल अहमद ने पत्रकारों को बताया कि पंचायत प्रशासन द्वारा मोहल्ले मे पतली पाइप लाइन बिछाई गई है।जलापूर्ति के समय लोगो को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।मामले की गंभीरता को देख शुक्रवार को सभासद प्रतिनिधि ने वार्ड सभासद के साथ अधिशासी अधिकारी सीमा राय से मुलाक़ात किया तथा जल्द से जल्द इसके निदान की मांग की!इस दौरान ईओ ने दोनों सभासदों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही मामले को दिखवाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *