दर्शन नगर-अम्बेडकर नगर ओवर ब्रिज पर ब्रेकर न होने से दुर्घटना की आशंका
फोटो
अयोध्या।क्षेत्र के दर्शन नगर चौराहे के पास फैजाबाद से अकबरपुर जाने वाली रोड पर बने ओवरब्रिज पर ब्रेकर न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है, लेकिन सड़क पर कहीं भी ब्रेकर या गति नियंत्रित करने की व्यवस्था नहीं की गई है।ब्रेकर न होने के कारण वाहन चालक तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बनी रहती है। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।इस संबंध मेस्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज पर जल्द से जल्द ब्रेकर, संकेतक बोर्ड एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।स्थानीय लोगो ने प्रशासन से मांग किया कि हाईवे पर जहां-जहां बाजार क्षेत्र पड़ते हैं, वहां ब्रेकर बनाया जाना बेहद जरूरी है, ताकि वाहन नियंत्रित गति में चलें और हादसों को रोका जा सके।

