गांधी जी की आत्मकथा सत्य के साथ प्रयोग पर लिखित परीक्षा आयोजित
प्रयागराज। राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय मालवीय नगर प्रयागराज में अनंत शिक्षा निकेतन एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में गांधी जी की आत्मकथा सत्य के साथ प्रयोग पर एक लिखित परीक्षा का आयोजन प्रोफेसर नमिता यादव के निर्देशन में किया गया। इस परीक्षा में दर्जनों छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रो नीलिमा सिंह, डॉ. वर्षा अग्रवाल, डॉ.अमितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.प्रियंका शर्मा, डॉ.यशस्वी सिंह, डॉ विवेक सिंह, डॉ शामेनाज, डॉ अनिल कुमार,, डॉ अंशू त्रिपाठी। द्वारा छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया गया।

